फतेहपुर: चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे सिपाहियों की जीप खाई में पलटी, छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। चुनाव ड्यूटी के लिए अमोली जा रहे थाना चांदपुर के आधा दर्जन सिपाही उस समय घायल हो गए जब आगे जा रही पिकअप पर ब्रेक लगने से इनकी जीप असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। घायल सिपाहियों ने दो को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि चार सिपाही अभी …

फतेहपुर, अमृत विचार। चुनाव ड्यूटी के लिए अमोली जा रहे थाना चांदपुर के आधा दर्जन सिपाही उस समय घायल हो गए जब आगे जा रही पिकअप पर ब्रेक लगने से इनकी जीप असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। घायल सिपाहियों ने दो को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि चार सिपाही अभी भी सदर अस्पताल फतेहपुर में एडमिट हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बिन्दकी योगेंद्र सिंह मलिक ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि थाना चांदपुर के छह सिपाही विकासखंड अमोली चुनावी ड्यूटी में जा रहे थे। इस दौरान आगे चल रही पिकअप में अचानक ब्रेक लगने से इनकी जीप असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में छह सिपाही घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दो सिपाहियों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं चार घायल सिपाहियों का इलाज अभी भी जिला चिकित्सालय में चल रहा है, जिनकी हालत खतरे से बाहर है।

संबंधित समाचार