अयोध्या: रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा कर्फ्यू
अयोध्या, अमृत विचार। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद में शुक्रवार से रात्रि कर्फ्यू जिलाधिकारी अनुज झा द्वारा लागू किया गया है। रात्रि 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी, रात्रि कर्फ्यू का समय साफ-सफाई व वैक्सीनेशन का कार्य करने में किया जायेगा। निगेटिव …
अयोध्या, अमृत विचार। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद में शुक्रवार से रात्रि कर्फ्यू जिलाधिकारी अनुज झा द्वारा लागू किया गया है। रात्रि 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी, रात्रि कर्फ्यू का समय साफ-सफाई व वैक्सीनेशन का कार्य करने में किया जायेगा।
निगेटिव टेस्ट होने पर ही धार्मिक स्थलों पर प्रवेश दिया जायेगा। फूड वेन्डर्स जैसे होटल इत्यादि बैठाकर खाना नंही खिलायेंगे, सिर्फ पैक करने की सुविधा ही होगी। वाहनों में निर्धारित सीटो से ज्यादा सवारी नंही बैठायी जायेंगी एवं मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कोविड रिपोर्ट टेस्ट नेगिटिव होने पर ही होटल इत्यादि में ठहरने के लिए प्रवेश दिया जायेगा।
