बरेली: पैगंबर ए इस्लाम पर फिर अभद्र टिप्पणी, शहर का माहौल गर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। नरसिंहानंद के बाद शहर के ख्वाजा कुतुब के रहने वाले एक युवक ने पैगंबर ए इस्लाम और कुरान शरीफ पर अभद्र टिप्प्णी कर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने ख्वाजा कुतुब इलाके के रहने वाले युवक के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर देकर धार्मिक …

बरेली,अमृत विचार। नरसिंहानंद के बाद शहर के ख्वाजा कुतुब के रहने वाले एक युवक ने पैगंबर ए इस्लाम और कुरान शरीफ पर अभद्र टिप्प्णी कर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने ख्वाजा कुतुब इलाके के रहने वाले युवक के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर देकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

युवक ने फेसबुक पोस्ट में डासना के नरसिंहानंद सरस्वती का समर्थन करते हुए पैगम्बर और कुरान की शान में गुस्ताखी की है। आरएसी के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि अगर धनंजय को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो आरएसी के कार्यकर्ताओं को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

नरसिंहानंद की धार्मिक टिप्प्णी का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि एक युवक ने फिर से अभद्र टिप्पणी कर शहर में तनाव पैदा कर दिया। धार्मिक पोस्ट की जानकारी होने के बाद मौलाना अदनान रजा खां ने आरएसी के पदाधिकारियों को तुरंत कोतवाली भेजा, जहां शहर कोतवाल को तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई।

कोतवाल पंकज पंत ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौलाना अदनान रजा ने कहा कि पुलिस के आला अफसरों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए फौरन ऐसे शख्स को गिरफ्तार करना चाहिए ताकि शहर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

कोतवाली जाकर तहरीर देने वालो में अब्दुल लतीफ कुरैशी, अब्दुल हलीम खां, हाफिज इमरान रजा, हस्सान रजा, जमाल अजहरी, ताज खां, हनीफ, रजा अजहरी, रजब अली, शाजू, फैजान रजा तहसीनी, राजू बाब, रेहान यार खां, राशिद रजा, इब्ने हसन, मुजफ्फर अली, यूसुफ रजा, साहिल रजा, यावर अली खां, रिजवान रजा, मोहम्मद यूसुफ, हाफिज हामिद रजा, मोईद रजा, शोएब रजा, आसिफ कुरैशी, साजिद रज़ा आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार