बाराबंकी: शादी को हुए थे सिर्फ 5 महीने, विवाहिता का शव घर में मिला, पति सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैदपुर, बाराबंकी। शनिवार की भोर में एक नव नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव घर में पड़ा हुआ पाया गया। पति की सूचना पाकर मृतका के मायके वाले जब घर पहुंचे तो ससुराल वाले शव छोड़कर भाग गए थे। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे …

जैदपुर, बाराबंकी। शनिवार की भोर में एक नव नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव घर में पड़ा हुआ पाया गया। पति की सूचना पाकर मृतका के मायके वाले जब घर पहुंचे तो ससुराल वाले शव छोड़कर भाग गए थे। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जएगी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज किया है।

ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में शनिवार की भोर में एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में पड़ा हुआ मायके वालों को मिला। सफदरजंग थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी रामरूप वर्मा ने अपनी बेटी अर्चना का विवाह 10 दिसंबर को 5 माह पूर्व ही ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर के अमित वर्मा पुत्र अनिल वर्मा के साथ किया था।

शादी में जो दोनों लोगों के बीच में दहेज व नगदी तय हुई थी वह मृतका के मायके वालों ने दी भी थी। लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले एक लाख रुपये की नगदी के साथ दो तोला सोना और मांग रहे थे। यह बात मृतका ने तीन दिन पहले फोन पर अपने भाई अजय को बताई भी थी।

शनिवार की भोर में अमित वर्मा ने फोन कर पत्नी अर्चना 21वर्ष के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। सूचना पाकर आनन-फानन में मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे। तो देखा अर्चना का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा हुआ है और ससुराल के सभी लोग शव छोड़कर भाग चुके हैं। मृतका के भाई अजय कुमार उर्फ रिंकू सिंह ने ज़ैदपुर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति अमित, ससुर अनिल व देवर शनि के साथ बहन गुड़िया व सास के नाम दहेज हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध देहज़ हत्या का केस दर्ज किया है। और आरोपियों को तलाश कर रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंसी ने बताया कि भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पति सहित पांच लोगों के विरूद्ध दहेज़ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार