मीरजापुर: बस को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से जा भिड़ी पिकअप, 13 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हलिया, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में शनिवार की सुबह दर्शनार्थियों को लेकर जा रही माल वाहक पिकअप रोड़वेज बस से ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक में जाकर भिड़ गई। जिससे पिकअप में सवार तेरह दर्शनार्थी घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन फानन में घायलों को उपचार के …

हलिया, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में शनिवार की सुबह दर्शनार्थियों को लेकर जा रही माल वाहक पिकअप रोड़वेज बस से ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक में जाकर भिड़ गई। जिससे पिकअप में सवार तेरह दर्शनार्थी घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पंहुचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मध्यप्रदेश के बगदरा गांव के दर्शनार्थी शेषमणि (55), हरिलाल(42), सीता(25), केरवा(55), रीता(22), अशर्फी लाल(40), बबुन्दर(30), विरेंद्र(25), पूजा(15), शांति(14), दिनेश(25), कलावती(40), शंकर कोल (35), पिकअप से हलिया के प्रसिद्ध गड़बड़ा शीतला माता के मंदिर जा रहे थे।

पिकअप जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में पंहुची थी कि रोड़वेज बस से पिकअप चालक ओवरटेक करने लगा तभी सामने से आ रहे ट्रक से पिकअप की भिडंत हो गई। जिससे पिकअप में सवार 13 दर्शनार्थी घायल हो गए। पिकअप चालक मौके से पिकअप व ट्रक चालक गाडी छोडकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पंहुचकर मामले की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया की दोनों वाहनों को कब्जे मे ले लिया है जबकि चालक फरार हैं।

एएसआई भरत राय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंहुचकर घायलों का हालचाल लिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। स्थिति गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज