उन्नाव: कोरोना से बिगड़ते हालात- जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक, दिए ये अहम निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव में आज जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे कैम्प कार्यालय में एकीकृत कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर के प्रभारी अधिकारियों एवं सह प्रभारी अधिकारियों आदि के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से एकीकृत कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर में आ रही शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की …

उन्नाव। उन्नाव में आज जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे कैम्प कार्यालय में एकीकृत कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर के प्रभारी अधिकारियों एवं सह प्रभारी अधिकारियों आदि के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से एकीकृत कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर में आ रही शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।

प्रभारी अधिकारी चन्दन पटेल ने बताया कि वर्तमान में एकीकृत कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर हेतु एक नम्बर 0515-2820707 और दुसरा नम्बर 9454417165 क्रिया शील है। जिलाधिकारी को उपस्थित प्रभारी/सह प्रभारी अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि कोविड की जांच कराने के सम्बन्ध में अधिकतर शिकायतें प्राप्त हो रही है। इन शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी करने पर डा. जेआर सिंह का मोबाइल नंबर दिये जाने की बात संज्ञान में लायी गयी।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कर्मियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 के दृष्टिगत समस्त नोडल अधिकारियों एवं चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों की सूची कन्ट्रोल रूम में अवश्य उपलब्ध रहे। इसके अतिरिक्त शासन से व जिला स्तर पर जो भी आदेश-निर्देश निर्गत किये जा रहें हैं उसकी भी जानकारी कन्ट्रोल रूम में तैनात किये गये अधिकारियों-कर्मचारियों को अवश्य होनी चाहिए।

शहरी क्षेत्र के अन्तर्गत कांशीराम कालोनी में व जिला चिकित्सालय में जांच-सैम्पलिंग हेतु सेंटर बनाये गये हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र में समस्त चिकित्सीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कन्ट्रोल रूम में उपरोक्त सैम्पलिंग सेंटर व उनसे सम्बन्धित अधिकारियों की सूची अवश्य उपलब्ध हो। जिसमें कॉल आने पर ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों को सम्बन्धित सेंटर पर व शहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को उपरोक्त दोनों सेंटरों में जांच हेतु भेजा जाये।

प्रायः इस आशय की शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं कि किसी व्यक्ति की कोविड की जांच नही हुई है और उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो ऐसे मामलों में तत्काल जिला चिकित्सालय जाने की सलाह दी जाये तथा सम्बन्धित चिकित्सीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के ऐसे मामले जिसमें टेस्ट हो गया हो, रिपोर्ट नही आई हो और सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो आरआरटी तत्काल भेजकर उस व्यक्ति की जांच कराई जाये तथा पॉजिटिव आने पर उसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज, आशाखेड़ा भेजा जाये। होम आइसोलेशन से सम्बन्धित मामलों में यदि किसी व्यक्ति को सांस आदि लेने में समस्या हो रही हो तो होम आइसोलेशन के प्रभारी अधिकारी से वार्ता करके तत्काल सरस्वती मेडिकल कॉलेज भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये।

इस प्रकार कोविड से जुड़ी हुई आने वाली प्रत्येक शिकायत समस्या का समुचित समाधान-निराकरण सुनिश्चित किया जाये तथा किये गये निराकरण का अंकन पंजिका में किया जाये। इसके अतिरिक्त शिकायतों का डाटा कम्प्यूटर पर गूगल शीट पर अपलोड किया जाये। इस हेतु नगर मजिस्ट्रेट, उन्नाव को आवश्यक उपकरण एवं स्टाफ आदि की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में चन्दन कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट, अंकित शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर, देवेन्द्र प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर, अर्शी फारूखी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अनिल कुमार दीक्षित, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, डा. विजय गुप्ता, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, अरूण कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डा. सारंग, उप मुख्य चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार