बरेली: धार्मिक टिप्प्णी करने वाले को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फेसबुक पर पैगंबर ए इस्लाम और कुरान शरीफ के बारे में धार्मिक टिप्पणी कर युवक ने शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था, जिसके बाद रजा एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल …

बरेली, अमृत विचार। फेसबुक पर पैगंबर ए इस्लाम और कुरान शरीफ के बारे में धार्मिक टिप्पणी कर युवक ने शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था, जिसके बाद रजा एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

शुक्रवार को ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने ख्वाजा कुतुब के रहने वाले धनंजय गुप्ता के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर देकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पदाधिकारियों ने बताया कि युवक ने फेसबुक पोस्ट में डासना के नरसिंहानंद सरस्वती का समर्थन करते हुए पैगम्बर और कुरान की शान में गुस्ताखी की है।

आरएसी के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि अगर धनंजय को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो आरएसी के कार्यकर्ताओं को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। धार्मिक पोस्ट के बाद शहर में तनाव पैदा हो गया था। तहरीर मिलने के बाद कोतवाल पंकज पंत ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार