‘ओ रे पिया’ गाने पर झूमती नजर आईं माधुरी दीक्षित, शेयर किया दिलकश अदाओं वाला वीडियो

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस बीच माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया एक वीडियो किया है, जिसमें वह ओ रे …

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस बीच माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया एक वीडियो किया है, जिसमें वह ओ रे पिया गाने पर झूमती नजर आ रही है।

माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ‘ओ रे पिया’ की ट्यून बज रही है। म्यूजिक की धुन पर माधुरी चारों ओर घूमती नजर आ रही हैं। हाल ही में नोरा फतेही डांस दीवाने के सेट पर पहुंची थी। नोरा और माधुरी साथ में ‘एक दो तीन’ और ‘मेरा पिया घर आया’ जैसे गानों पर डांस किया था।

माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘फाइंडिंग अनामिका’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह वेब सीरीज एक सस्पेंस फैमिली ड्रामा सीरीज है। इसमें माधुरी दीक्षित के साथ संजय कपूर, मानव कौल भी लीड रोल में हैं।

संबंधित समाचार