राजकुमार हिरानी की नई फिल्म में जल्द नजर आएंगे रणबीर कपूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ फिर काम करते नजर आ सकते हैं। रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म पीके और संजू जैसी फिल्मों में काम किया है। इनके बाद अब दोनों ने फिर से साथ काम करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि राजकुमार …

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ फिर काम करते नजर आ सकते हैं। रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म पीके और संजू जैसी फिल्मों में काम किया है। इनके बाद अब दोनों ने फिर से साथ काम करने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर को ही ध्यान में रखकर एक स्क्रिप्ट लिखी है, जो उन्हें पसंद आई है। राजकुमार हिरानी इस फिल्म को संजू के तुरंत बाद शुरू करना चाहते थे लेकिन शाहरुख खान के लिए उन्होंने इसे होल्ड पर रख दिया था। राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान जल्द ही एक फिल्म शुरू करने वाले हैं। जैसे ही वह खत्म होगी, राजकुमार हिरानी, रणबीर कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म शुरू कर देंगे। राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर की इस फिल्म की घोषणा जल्द हो सकती है।

संबंधित समाचार