फतेहपुर: शराब माफिया पर पुलिस ने कसा शिकंजा, टॉप टेन की सूची में शामिल अपराधी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर शराब माफिया टॉप टेन की सूची में शामिल अपराधी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने अवैध अपमिश्रित नकली शराब व नकली शराब बनाने में प्रयोग होने वाला समान क्यू आर कोड विंडीज …

फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर शराब माफिया टॉप टेन की सूची में शामिल अपराधी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने अवैध अपमिश्रित नकली शराब व नकली शराब बनाने में प्रयोग होने वाला समान क्यू आर कोड विंडीज लाइम रैपर सहित एक काली सफारी गाडी सहित आरोपी को धर दबोचा। शराब माफिया गैंगस्टर सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित है। पुलिस बहुत दिनों से इसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने स्थानीय थाना में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

जनपद फतेहपुर में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल केकड़े के दिशा निर्देश के तहत अपराध और अपराधियों व अप मिश्रित शराब बेचने तथा बनाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर द्वारा एक काली गाडी स्कॉर्पियो में अवैध शराब होने की सूचना प्राप्त हुई।

स्वाट टीम व थाना प्रभारी औंग निरिक्षक सहित आबकारी विभाग की टीम की अगुवाई में अंडरपास खदरा रेलवे क्रासिंग के पास से एक काली गाडी स्कॉर्पियो को रोककर चेकिंग की गई। चेकिंग में गाड़ी से अप मिश्रित अवैध कच्ची देशी शराब महबूबा 198 पउवा, एक पिपिया में अवैध नकली शराब, 800 ग्राम यूरिया,110 क्यूआर कोड, 300 रैपर विंडीज लाइम के बरामद कर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय थाने में माफिया के खिलाफ अभियोंग पंजीकृत कर लिया गया है।

संबंधित समाचार