बरेली: ऑक्सीजन की कमी वाले शहर में प्रदूषण का स्तर 300 पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या की वजह से आक्सीजन की खपत बढ़ गई है। आक्सीजन की कमी से तो मरीज परेशान हो ही रहे हैं, दूसरी तरफ बढ़ते प्रदूषण से भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शहर के प्रमुख हिस्से में ऑक्सीजन का स्तर 300 के करीब पहुंच …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या की वजह से आक्सीजन की खपत बढ़ गई है। आक्सीजन की कमी से तो मरीज परेशान हो ही रहे हैं, दूसरी तरफ बढ़ते प्रदूषण से भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शहर के प्रमुख हिस्से में ऑक्सीजन का स्तर 300 के करीब पहुंच गया है। रविवार को लॉकडाउन के बावजूद भी प्रदूषण के स्तर में कोई खास कमी न होना चिंता का विषय है। इसकी वजह सीवर लाइन की खुदाई की वजह से उड़ रही धूल भी बताई जा रही है।

बरेली कॉलेज के अवकाश प्राप्त ( एमीरेट्स ) प्रोफेसर दिनेश शर्मा ने बताया कि रविवार को रामपुर गार्डन में प्रदूषण का स्तर 300, राजेंद्र नगर में 290 और किला में 320 आंका गया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार इसी तरह के हालात बने हुए हैं। रविवार को लॉकडाउन था, लेकिन इसके बावजूद भी प्रदूषण के स्तर में कोई कमी नहीं हुई। लगातार धूल उड़ने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। कोरोना मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कई वर्ष पहले लेक्चर दिए थे तो कहा था कि ऐसा समय आएगा, जब ऑक्सीजन खरीदने के लिए लोग परेशान होंगे। मौजूदा समय में ऐसे ही हालात बन चुके हैं। लोग प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं लेकिन लोगों को खुद भी जागरुक होने की जरूरत है। लोग बाजार में बिना मास्क लगाकर जा रहे हैं। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि लोगों को धूल के कणों से खुद को बचाने के लिए मास्क के नीचे रूमाल लगा लेना चाहिए।

समय पर काम पूरा न होने से दिक्कत
सीवर लाइन के निर्माण की वजह से सड़क खोदी जा रही है और मिट्टी निकाली जा रही है। सर्दी के समय में तो ज्यादा दिक्कत नहीं थी लेकिन गर्मियों में लगातार परेशानी बढ़ रही है, क्योंकि सूखी मिट्टी से खूब धूल उड़ रही है। जिन रास्तों पर काम हो गया है लेकिन वहां भी पत्थर व रेत डालकर छोड़ दिया गया है। इसकी वजह से भी धूल उड़ रही है। सभी जगह का समय निर्धारित था लेकिन इसके बावजूद भी समय पर काम पूरा नहीं किया जा रहा है। ईसाइयों की पुलिया से बियावानी कोठी तक लंबे समय से काम चल रहा है। किला रोड पर भी लगातार धूल उड़ रही है।

संबंधित समाचार