यूपी: मामूली बात पर पिता से हुआ नाराज, मां के सामने ही बेटे ने कर दी कुल्हाड़ी से पिता की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन (उप्र)। जालौन जिले के सिरसा कलार कोतवाली इलाके में एक पुत्र द्वारा अपने पिता की कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना कोतवाली सिरसा कलार …

जालौन (उप्र)। जालौन जिले के सिरसा कलार कोतवाली इलाके में एक पुत्र द्वारा अपने पिता की कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना कोतवाली सिरसा कलार क्षेत्र के गांव सिकन्ना में एक पुत्र ने अपने पिता की कथित रूप से हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि गोविंद कुमार ने सोमवार रात्रि प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को सूचित किया कि उसके छोटे भाई अरविंद ने पिता संतराम की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और घटना के समय उसकी मां मूर्ति देवी भी मौजूद थीं। आरोपी अरविंद अपने पिता से सिर्फ इस बात से नाराज हो गया कि वह बड़े भाई के यहां खाना खाने क्‍यों गये।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि गोविंद कुमार के मुताबिक आरोपी अरविंद कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका ग्‍वालियर में उपचार चल रहा था।

संबंधित समाचार