बरेली: गांवों को गोद लेकर छात्राओं को पढ़ाने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज ने सजायाफ्ता कैदियों को मुफ्त शिक्षा और गांवों को गोद लेकर वहां की छात्राओं और महिलाओं को आधी फीस पर शिक्षा देना शुरू किया है। जल्द ही क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से भी इसकी शुरुआत होगी। कुछ दिनों पहले क्षेत्रीय कार्यालय का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ऑनलाइन लोकार्पण …

बरेली, अमृत विचार। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज ने सजायाफ्ता कैदियों को मुफ्त शिक्षा और गांवों को गोद लेकर वहां की छात्राओं और महिलाओं को आधी फीस पर शिक्षा देना शुरू किया है। जल्द ही क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से भी इसकी शुरुआत होगी। कुछ दिनों पहले क्षेत्रीय कार्यालय का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ऑनलाइन लोकार्पण भी किया था। जिसमें उन्होंने कोरोना के दौर में दूरस्थ शिक्षा को आगे बढ़ाने की बात कही थी।

क्षेत्रीय समन्वयक डा. आरबी सिंह ने बताया कि विश्विद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकापर्ण किया था। भवन पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। अब इसका इस्तेमाल छात्रों के लिए किया जाएगा। यहां पर परीक्षाओं का भी आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के द्वारा प्रयागराज में किन्नरों, सजायाफ्ता कैदियों और गांवों को गोद लेकर वहां की महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त व कम दाम में शिक्षा दी जा रही है।

विश्वविद्यालय की नई कुलपति प्रो. सीमा सिंह जल्द ही सभी केंद्रों के समन्वयक से वर्चुअल बैठक कर नई व्यवस्थायों के बारे में जानकारी देंगी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भौतिक कक्षाएं संचालित करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में दूरस्थ शिक्षा को अधिक बढ़ाया जाएगा।

संबंधित समाचार