IPL 2021: दिल्ली ने मुंबई को छह विकेट से हराकर दर्ज की तीसरी जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी, ओपनर शिखर धवन की 45 रन की उपयोगी पारी और ललित यादव की नाबाद 22 रन की महत्वपूर्ण पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल के मुकाबले में मंगलवार को छह विकेट से हराकर चार मैचों में अपनी …

चेन्नई। लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी, ओपनर शिखर धवन की 45 रन की उपयोगी पारी और ललित यादव की नाबाद 22 रन की महत्वपूर्ण पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल के मुकाबले में मंगलवार को छह विकेट से हराकर चार मैचों में अपनी तीसरी जीत हासिल की। दिल्ली ने मुंबई को 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

दिल्ली के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ ने 29 गेंदों में चार चौकों के सहारे 33 रन , शिखर ने 42 गेंदों पर महत्वपूर्ण 45 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। शिखर का विकेट 100 के स्कोर और कप्तान ऋषभ पंत का विकेट 115 के स्कोर पर गिरा लेकिन इसके बाद ललित यादव ने 25 गेंदों में एक चौके की मदद से नाबाद 22 और शिमरॉन हेत्माएर ने नौ गेंदों पर दो चौकों के सहारे 14 रन बनाये।

हेत्माएर ने कीरोन पोलार्ड के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया जबकि अगली गेंद पर नोबॉल पड़ते ही दिल्ली को जीत मिल गयी। दिल्ली को चेन्नई में 2010 के बाद से पहली जीत मिली। दिल्ली अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है जबकि मुंबई चार मैचों में दूसरी हार के बाद अब चौथे स्थान पर आ गयी है।

संबंधित समाचार