लखनऊ: निजी अस्पताल में मरीज को भर्ती करने के नाम पर मांगे 20 लाख रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले जहां तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं दलाल भी सक्रिय हैं। आये दिन लोग इनके झांसे में आ रहे हैं। ताजा मामला भाजपा विधायक डॉ नीरज बोरा के अस्पताल से जुडा है। उनके अस्पताल में भर्ती कराये जाने के नाम पर एक दलाल का आडियो सामने आया है। …

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले जहां तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं दलाल भी सक्रिय हैं। आये दिन लोग इनके झांसे में आ रहे हैं। ताजा मामला भाजपा विधायक डॉ नीरज बोरा के अस्पताल से जुडा है। उनके अस्पताल में भर्ती कराये जाने के नाम पर एक दलाल का आडियो सामने आया है। इस आडियो में दलाल मरीज के तीमारदार से अस्पताल में भर्ती के नाम पर 20 लाख रूपए की डिमांड कर रहा है।

दलाल तीमारदार से बातचीत करते हुए पूरे आडियो में कई बार नीरज बोरा के अस्पताल का जिक्र भी कर रहा है। दलाल का ये आडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर इस बात की जानकारी जब विधायक डॉ नीरज बोरा को हुई तो उन्होंने इस संबंध में एक पत्र जारी कर सफाई दी है। साथ ही इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर जांच की मांग की है।

विधायक ने दी ये सफाई
विधायक डॉ नीरज बोरा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके अस्पताल में भर्ती कराये जाने के नाम पर 20 रूपए की मांग की जा रही है। यह सरासर झूठ है किसी ने साजिश की है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के आदेशानुसार अस्पताल में नॉन कोविड मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मौजूदा समय में कुल 12 बेड उपलब्ध हैं। डॉ बोरा ने कहा कि किसी को भी अस्पताल में भर्ती कराना है तो वह बाहरी व्यक्ति कोई संपर्क न करे। उन्होंने कहा कि इस आडियो के संबंध में पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई गयी है, ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके।

संबंधित समाचार