CPM नेता सीताराम येचुरी के बेटे का कोरोना से निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में थे भर्ती
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी की गुरुवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। येचुरी ने आज सुबह ट्विटर पर यह जानकारी दी। सीताराम येचुरी ने अपने ट्वीट में कहा, “ बहुत दुख के साथ मुझे सूचित करना पड़ रहा है कि मैंने अपने बड़े …
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी की गुरुवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। येचुरी ने आज सुबह ट्विटर पर यह जानकारी दी।
सीताराम येचुरी ने अपने ट्वीट में कहा, “ बहुत दुख के साथ मुझे सूचित करना पड़ रहा है कि मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को आज सुबह कोविड-19 में खो दिया। मैं उन सभी डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वच्छता कार्यकर्ता और हमारे साथ खड़े लोगों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे बेटे का उपचार किया मैं उन लोगों को शुक्रिया कहता हूं।
It is with great sadness that I have to inform that I lost my elder son, Ashish Yechury to COVID-19 this morning. I want to thank all those who gave us hope and who treated him – doctors, nurses, frontline health workers, sanitation workers and innumerable others who stood by us.
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) April 22, 2021
कोविड-19 से संक्रमित 35 वर्षीय आशीष येचुरी गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में दो सप्ताह से भर्ती थे और उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था , लेकिन आज सुबह 05.30 बजे अचानक उनकी मौत हो गयी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एके वालिया का कोरोना से निधन
इससे पहले आज सुबह कांग्रेस के सीनियर नेता एके वालिया अब हमारे बीच नहीं रहे। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके वालिया का आज सुबह निधन हो गया। एके वालिया भी कोरोना से संक्रमित थे। अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वालिया दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
