बरेली: ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली युवती से दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली युवती को युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका यौन शोषण किया। इस बीच युवक ने उससे काम की बात कहकर एक लाख रुपये उधार भी ले लिए। अब वह उसे एससी-एसटी बताकर शादी से इनकार कर रहा है। युवती की शिकायत पर …
बरेली, अमृत विचार। ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली युवती को युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका यौन शोषण किया। इस बीच युवक ने उससे काम की बात कहकर एक लाख रुपये उधार भी ले लिए। अब वह उसे एससी-एसटी बताकर शादी से इनकार कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर के बीडीए कॉलोनी की रहने वाली युवती ने बताया कि वह एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती है। दो साल पहले उसकी दोस्ती मोहल्ले के रहने वाले अर्पित से हो गई थी। अर्पित ने उससे शादी करने की बात कहते हुए दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। इस बीच उसने युवती से एक लाख रुपये भी उधार ले लिए। अब वह उसे एससी-एसटी बताकर शादी करने से इनकार कर रहा है। साथ ही शादी का दबाव बनाने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है।
अर्पित पीड़िता को अलग अलग नंबरों से फोन करके परेशान भी कर रहा है। युवती की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
