आज का राशिफल | 23 अप्रैल, 2021
मेष राशि इनवेस्टमेन्ट करने के लिये समय बहुत ही अच्छा है। भौतिक सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करेंगे तो सफलता निश्चित है। अपने घर के कार्यों को आज अधिक प्राथमिकता देंगे। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा करेंगे। वृष राशि शाम को किसी दोस्त से मुलाक़ात हो सकती है। पुरानी स्मृतियों …
मेष राशि
इनवेस्टमेन्ट करने के लिये समय बहुत ही अच्छा है। भौतिक सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करेंगे तो सफलता निश्चित है। अपने घर के कार्यों को आज अधिक प्राथमिकता देंगे। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा करेंगे।
वृष राशि
शाम को किसी दोस्त से मुलाक़ात हो सकती है। पुरानी स्मृतियों को सोच कुछ मन कुछ व्यथित हो सकता है। व्यवसाय में आपको बड़ा निवेश नहीं करना चाहिये। आपको कोई खुशखबरी मिलने की सम्भावना है। मन में सुकून और शान्ति का अभाव रहेगा।
मिथुन राशि
परिवार के लोग आपकी मदद को तत्पर रहेंगे। आय के नये साधन विकसित हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। स्थान परिवर्तन की रूपरेखा बनायेंगे। दूसरों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई बड़ा कार्य करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन काफी अच्छा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शक्तिशाली और प्रभावी लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।
सिंह राशि
भावनाओं के बजाय अपने मस्तिष्क का उपयोग करें। घर की मरम्मत का विचार बना सकते हैं। आपका मन काफी शान्त और अच्छा रहेगा। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। सम्बन्धों में नयी ताजगी महसूस करेंगे।
कन्या राशि
वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यक्तिगत कार्यों को पर्याप्त समय देना उचित होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिये। किसी प्रोजेक्ट्स में आप हिस्सेदारी कर रहें तो उसकी पूरी जानकारी लें लें।
तुला राशि
स्वयं पर बिल्कुल भी संदेह न करें। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को बहुत ही शानदार लाभ मिल सकता है। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। विवाह सम्बन्धी बाधा दूर होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि
सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। समाज में आपका मेलजोल बढ़ेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को नया कुछ सीखने को मिलेगा। आज आप काफी आनन्दित महसूस करेंगे। भविष्य को लेकर नयी योजना बनायेंगे।
धनु राशि
आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार जनों के प्रोत्साहन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नयी नौकरी ढूंढने का विचार बना सकते हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। कारोबार में आप वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं।
मकर राशि
आपके सामाजिक प्रभाव में कमी आयेगी। परिवार के लोगों की चिन्ता रहेगी। क्रोध और आवेश पर नियन्त्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आपके प्रभाव में कमी आ सकती है। वाहन तीव्र गति से न चलायें।
कुंभ राशि
अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने का प्रयास करें। किसी शुभ मंगल काम में व्यस्त रहेंगे। धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। परिवार के साथ डिनर का आनन्द लेंगे। किसी के दबाव में आपको झुकना नहीं चाहिये।
मीन राशि
अध्ययन और लक्ष्य को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। पुरानी बीमारी ठीक होने के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। नयी जिम्मेदारियों को आप सही तरह से निभायेंगे।
