अमरोहा में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, मिले 140 नए केस
अमरोहा, अमृत विचार। कोरोना वायरस की दूसरी लहर जिले में भी अपना खौफनाक चेहरा दिखा रही है। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित 5 लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गया। जबकि 140 नए कोरोना पाॅजिटिव के सामने आए हैं। अब तक कुल 71 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है जबकि जिले …
अमरोहा, अमृत विचार। कोरोना वायरस की दूसरी लहर जिले में भी अपना खौफनाक चेहरा दिखा रही है। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित 5 लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गया। जबकि 140 नए कोरोना पाॅजिटिव के सामने आए हैं। अब तक कुल 71 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है जबकि जिले में 1514 कोरोना केस एक्टिव हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट में एक साथ 140 नए कोरोना केस सामने आए। जबकि जिले में एक साथ पांच कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई। कोरोना से एक साथ 5 लोगों मौत होने से जिले में हड़कंप मच गया। अब तक कुल 71 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1,514 पहुंच गई है। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि जोया, अमरोहा तहसील के कर्मचारी, शिक्षक, मंडी धनौरा, गजरौला, हसनुपर आदि जगहों पर कुल 140 कोरोना पाजिटिव पाए गए है। जिनमें एक कोरोना संक्रमित मरीज को टीएमयू अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जबकि 9 लोगों को एल-2 अस्पताल। बाकी कोरोना संक्रिमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। सीएमओ ने कहा कि सभी लोग बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं। कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैलता जा रहा है। कोरोना नियमों का पालन करें।
