बरेली: लोग नहीं बरत रहे सावधानी, बाजार से मंडी तक लापरवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वीकेंड लाकडाउन की घोषणा की है। यानी शनिवार और रविवार को पूर्ण लाकडाउन रहेगा। इस दौरान कर्फ्यू जैसे हालात रहेंगे। इसके चलते शुक्रवार को एक दिन पूर्व बाजारों से लेकर सब्जी मंडी में भगदड़ की स्थिति देखने को मिली। दो दिन की बंदी के …

बरेली,अमृत विचार। सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वीकेंड लाकडाउन की घोषणा की है। यानी शनिवार और रविवार को पूर्ण लाकडाउन रहेगा। इस दौरान कर्फ्यू जैसे हालात रहेंगे। इसके चलते शुक्रवार को एक दिन पूर्व बाजारों से लेकर सब्जी मंडी में भगदड़ की स्थिति देखने को मिली।

दो दिन की बंदी के चलते लोग हर जरूरी सामान की खरीददारी करना चाहते थे। किराना के साथ-साथ दैनिक उपयोग के लिए जरूरी सामान की दुकानों पर शहर के कुतुबखाना, श्यामंगज समेत कई प्रमुख बाजारों में शाम तक भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों ने कोविड नियमों को ताक पर रखा।

अधिकांश लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। बाजार के अलावा कुतुबखाना सब्जी मंडी में भी लोग कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बेखबर दिखे। आलम यह था खरीददारी में मश्गूल लोगों के साथ ही दुकानदार भी न तो सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गंभीर नजर आ रहे थे और न ही मास्क लगाने के लिए।

कई निकल चुके संक्रमित, फिर भी बेखबर दिखे लोग
कुतुबखाना सब्जी मंडी में खरीददारी करने वाले लोगों के साथ ही दुकानदार संक्रमण से बेखबर दिखाई दिए। सब्जी मंडी में आम दिनों की अपेक्षा वीकेंड लॉकडाउन की पूर्व संध्या पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दे रही थी। यह आलम तब है जब पिछले सप्ताह यहां कई दुकानदार संक्रमित निकले थे। फिर भी यहां के दुकानदार व खरीददार लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे।

संपूर्ण लॉकडाउन की आंशका पर खरीदारी में जुट रहे
व्यापारियों का कहना है पिछले साल जब लॉकडाउन लगा था तो उस समय आम जनता को जरूरत के सामान के लिए काफी परेशान होना पड़ा था। अब जिस तरह से सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है, उसको देखते हुए अब आम जनता किसी तरह की कोई रिस्क नहीं लेना चाहती और जितना भी जरूरत का सामान है, उसको बाजार से खरीद कर घरों की ओर ले जा रहे हैं। वहीं, खरीदारी करने पहुंचे लोगों का भी यही कहना था कि सरकार तो शुरुआत में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा करती है लेकिन फिर धीरे-धीरे लॉकडाउन को बढ़ा देती है।

एक सप्ताह की होने वाली ब्रिकी एक ही दिन में हुई
किराना सामान के लिए शहर में श्यामगंज का प्रमुख बाजार है। शनिवार और रविवार को जिस तरह से लॉकडाउन रहेगा उसको देखते हुए बाजार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जरूरत का सामान खरीदा। वहीं व्यापारियों का कहना है लोगों में आगे चलकर संपूर्ण लाकडाउन लगने का भय है। इसलिए एक सप्ताह भर में जिन सामानों की बिक्री होती थी, उन सामानों की बिक्री लॉकडाउन को देखते हुए एक ही दिन में हो गई। जिसके कारण दुकान में भी राशन खत्म होने की कगार पर आ गया।

संबंधित समाचार