बरेली: पूरा स्टाफ संक्रमित होने के बाद कोरोना जांच शिविर बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की जांच के लिए शहर के विभिन्न वार्डों में लग रहे टेस्टिंग कैंप में जांच न हो पाने के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को बानखाना में नगरिया स्वास्थ्य केंद्र पर कई दिनों से कोरोना की जांच नहीं हो पा रही है। इस संबंध में जब नगर निगम के उपसभापति …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की जांच के लिए शहर के विभिन्न वार्डों में लग रहे टेस्टिंग कैंप में जांच न हो पाने के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को बानखाना में नगरिया स्वास्थ्य केंद्र पर कई दिनों से कोरोना की जांच नहीं हो पा रही है। इस संबंध में जब नगर निगम के उपसभापति संजय राय ने जब इसकी शिकायत विधायक अरुण कुमार से की तो पता चला कि कैंप में ड्यूटी कर रहा स्टाफ संक्रमित हो गया है। इसलिए यहां जाचें नहीं हो पा रही हैं। उपसभापति ने सीएमओ से कैंप का संचालन जारी रखने के लिए दूसरे स्टाफ की तैनाती का मामला उठाया है। एक दिन पहले राजेंद्रनगर में भी टेस्टिंग कैंप में किट खत्म हो गई थी।

बानखाना के नगरिया स्वास्थ्य कैंप पर कोरोना की जांच के लिए कैंप लगाया जा रहा है। यहां बानखाना के साथ ही सुरखा, चौधरी मोहल्ला, जकाती, बजरिया पूरनमल सहित कई इलाकों के लोग यहां कैंप में पहुंचकर कोरोना की जांच कराते हैं। यहां के कई लोगों ने नगर निगम के उपसभापति संजय राय से शिकायत की है कि यहां कई दिनों से कोरोना की जांच ही नहीं हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

उपसभापति संजय राय ने बताया कि यह सूचना उनके पास आने के बाद उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि कोरोना टेस्टिंग कैंप का संचालन स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। इसके बाद जब सीएमओ को फोन मिलाया तो उठा नहीं।

इस पर उन्होंने इस मामले को शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार तक पहुंचाया तो उन्होंने सीएमओ से बात करके बताया कि इस कैंप में जो स्टाफ ड्यूटी कर रहा था, उसके संक्रमित हो जाने के कारण कैंप का संचालन नहीं हो पा रहा है। उपसभापति ने मांग की कि इस कैंप के संचालन के लिए यहां दूसरे स्टाफ की तैनाती की जाए।

संबंधित समाचार