बरेली: खेत से घर लौट रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खेत से पैदल घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप का चालक …

बरेली, अमृत विचार। खेत से पैदल घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप का चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने पिकअप के नंबर आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा निवासी प्रेमवती पत्नी शेर सिंह 21 अप्रैल को अपने खेत से पैदल घर लौट रही थी। इसी बीच वह जैसे ही बाबा ढाबा के पास नकटपुर मोड़ पर पहुंची तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप उसे टक्कर मारती हुए निकल गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय चालक ने शराब पी रखी थी। महिला को टक्कर मारने के बाद चालक मौके पर ही पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। महिला की मौत के बाद उसके परिवार के लोग गमजदा है। महिला तीन लड़कों और दो लड़कियों की मां थी।

संबंधित समाचार