बरेली: भर्ती कर लेंगे पर ऑक्सीजन का इंतजाम खुद करना होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के चलते देशभर में ऑक्सीजन की कमी से लोग जिंदगी से जंग हार रहे हैं। कई जगह निजी अस्पताल के संचालकों ने गंभीर मरीजों को भर्ती करने से भी मना कर दिया है। ऐसा ही आलम है बदायूं रोड स्थित निजी अस्पतालों का। कई अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से मरीजों को …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के चलते देशभर में ऑक्सीजन की कमी से लोग जिंदगी से जंग हार रहे हैं। कई जगह निजी अस्पताल के संचालकों ने गंभीर मरीजों को भर्ती करने से भी मना कर दिया है। ऐसा ही आलम है बदायूं रोड स्थित निजी अस्पतालों का। कई अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से मरीजों को भर्ती करने से इनकार कर रहे हैं।

बदायूं रोड स्थित मेधांश हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों को भर्ती तो किया गया लेकिन ऑक्सीजन आपूर्ति की समस्या के चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। अस्पताल में वर्तमान में करीब 34 मरीज ऐसे हैं जिन्हें जीवनदायनी ऑक्सीजन की जरूरत है लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी परेशानी का सबब बनी हुई है।

जरूरत से कम ऑक्सीजन होने की वजह से कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने या परिवारजनों को बड़े अस्पतालों में ले जाने का सुझाव दिया जा रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 150 से 200 के बीच ऑक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही है जोकि मरीजों के लिए पर्याप्त नहीं हो पा रही।

वहीं कुछ अस्पताल ऐसे भी हैं जिनमें गंभीर मरीजों जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है उन्हें भर्ती ही नहीं किया जा रहा है। मरीज के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा किसी दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। एक अस्पताल में बदायूं से अपने भाई को इलाज के लिए लेकर पहुंचे एक व्यक्ति से डॉक्टरों ने यह भी कह दिया कि भर्ती कर लेंगे लेकिन ऑक्सीजन का इंतजाम तीमारदार को करना होगा।

संबंधित समाचार