बाराबंकी: मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में रविवार की शाम चाचा ने सगे भतीजे को लाठियों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पंहुची पुलिस की टीम ने पूरी पड़ताल करते हुऐ शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के दारापुर ग्राम निवासी सूरज यादव (24) पुत्र बलराम …
बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में रविवार की शाम चाचा ने सगे भतीजे को लाठियों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पंहुची पुलिस की टीम ने पूरी पड़ताल करते हुऐ शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के दारापुर ग्राम निवासी सूरज यादव (24) पुत्र बलराम की उसके चाचा पुन्ना उर्फ़ ननकऊ ने शाम छह बजे कहासुनी हो गयी। ननकऊ ने लाठियों से ताबड़तोड़ प्रहार करके भतीजे सूरज को मौत के घाट उतार दिया। सूरज की मौत की खबर मिलने पर पहुंचे पुलिस महकमे ने जांच करते हुऐ शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
खबर लिखें जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अवधेश सिंह ने दोनों के बीच हुए विवाद में चले लाठी डंडो में सूरज की मौत की बात की पुष्टि की है।
