लखीमपुर खीरी: दुधवा टाइगर रिजर्व में मादा हाथी का मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलिया कलां/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जैव विविधता के लिए समूचे विश्व में विख्यात दुधवा टाइगर रिजर्व की चांद पारा बीट में सोमवार सुबह एक जंगली मादा हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर अधीनस्थ कर्मचारियों एवं पशु चिकित्सक के साथ पहुंचे टाइगर रिजर्व प्रभाग के उपनिदेशक मनोज सोनकर के अनुसार हाथी की …

पलिया कलां/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जैव विविधता के लिए समूचे विश्व में विख्यात दुधवा टाइगर रिजर्व की चांद पारा बीट में सोमवार सुबह एक जंगली मादा हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर अधीनस्थ कर्मचारियों एवं पशु चिकित्सक के साथ पहुंचे टाइगर रिजर्व प्रभाग के उपनिदेशक मनोज सोनकर के अनुसार हाथी की मौत प्रथम दृष्टया प्राकृतिक कारणों से हुई है और उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। शरीर पर कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। पशुचिकित्सकों के पैनल से मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार