बरेली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतगणना केंद्र तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना केंद्रों की सूची प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है। बरेली परिक्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत के पदों पर प्रथम चरण में मतदान कराए गए थे। जिनकी मतगणना दो मई को होनी है। इसके साथ ही मतगणना केंद्र पर …

बरेली,अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना केंद्रों की सूची प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है। बरेली परिक्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत के पदों पर प्रथम चरण में मतदान कराए गए थे। जिनकी मतगणना दो मई को होनी है। इसके साथ ही मतगणना केंद्र पर एजेंट की नियुक्ति व केंद्र पर उनकी मौजूदगी के लिए भी निर्देश जारी किए।

प्रशासन ने निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना एजेंटों की नियुक्ति आरओ व एआरओ के माध्यम से की जाएगी। प्रत्येक ऐजेंट उम्मीदवार को प्रपत्र-42 में प्रस्तावित विवरण के साथ दो फोटो भी उपलब्ध कराने होंगे। परिचय पत्र पर एजेंट का फोटो लगा होने पर ही उसे केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। सभी एजेंट को मतगणना केंद्र पर कोविड की एंटिजन की रिपोर्ट लाना जरूरी होगा तो वहीं मतगणना कक्ष में मोबाइल व किसी भी तरह की ऑडियो व विडियो रिकॉर्डिंग उपकरण ले जाने की मनाही होगी।

प्रशासन के निर्देशानुसार एक बार में गणना टेबल पर उम्मीदवार, मतगणना एजेंट व निर्वाचन अभिकर्ता में से केवल एक ही व्यक्ति को जाने की अनुमति होगी। एक मई की शाम तक सभी मतगणना एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश प्रशासन द्वारा दिए गए।

ब्लॉक व उनके मतगणना केंद्र
क्यारा ब्लॉक- मदर टेरेसा स्कूल करेली
भोजीपुरा ब्लॉक- भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा
बिथरी चैनपुर ब्लॉक- कन्या इंटर कॉलेज बिथरी चैनपुर
बहेड़ी ब्लॉक- कृषि उत्पादन मंडी समिति बहेड़ी
शेरगढ़ ब्लॉक- लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज शेरगढ़
दमखोदा ब्लॉक- मंडी समिति रिछा दमखोदा
फरीदपुर ब्लॉक- सीएएस इंटर कॉलेज फरीदपुर
भुता ब्लॉक- किसान इंटर कॉलेज फरीदपुर
नवाबगंज ब्लॉक- श्री कृष्णा इंटर कॉलेज नवाबगंज
भदपुरा ब्लॉक- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्योलड़िया
मीरगंज ब्लॉक- राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज
फतेहगंज प. ब्लॉक- जानकी देवी इंटर कॉलेज फतेहगंज प.
आलमपुर जाफराबाद- सिटी पब्लिक स्कूल खेड़ा
मझगवां ब्लॉक- डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज आंवला
रामनगर ब्लॉक- सुभाष इंटर कॉलेज आंवला

संबंधित समाचार