आज का राशिफल | 27 अप्रैल, 2021
मेष राशि आज विदेश में व्यापार कर रहे व्यापारियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। अपनी बातों को लोगों के सामने दृढ़तापूर्वक रखेंगे। संतान से पूर्ण सुख और सहयोग प्राप्त होगा। किसी काम के अचानक बनने से मन हर्षित रहेगा। वृष राशि आज बोली में हल्के शब्दों का ज्यादा प्रयोग न करें। व्यापार वृद्धि के …
मेष राशि
आज विदेश में व्यापार कर रहे व्यापारियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। अपनी बातों को लोगों के सामने दृढ़तापूर्वक रखेंगे। संतान से पूर्ण सुख और सहयोग प्राप्त होगा। किसी काम के अचानक बनने से मन हर्षित रहेगा।
वृष राशि
आज बोली में हल्के शब्दों का ज्यादा प्रयोग न करें। व्यापार वृद्धि के लिए आपको उधार लेना पड़ सकता है। परिवार का माहौल भी पहले की तुलना में सकारात्मक रहेगा। माता-पिता आपकी उन्नति से काफी प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि
आज राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। कोई बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। भोजन शुद्ध रखें और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में मुश्किलें हो सकती है।
कर्क राशि
आज शरीर में दर्द और अकड़न जैसी शिकायत हो सकती है। व्यर्थ भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिए। भूमि और संपत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।
सिंह राशि
आज आपके कार्य जो रुक गये थे वो एकदम से पूरे हो जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में शानदार लाभ मिलेंगे। नये सम्पर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार विस्तार के लिये धन एकत्र कर सकते हैं। नयी जॉब आपको मिल सकती है।
कन्या राशि
आज परिवार में कुछ खिट्ट-पिट्ट चलती रहेगी। शराब व्यापारियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शिक्षक अपने विद्यार्थियों के साथ आज गंभीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। किसी घरेलू आनन्दोत्सव को रद करना पड़ सकता है।
तुला राशि
आज आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आप अध्ययन में काफी रुचि ले सकते हैं। जॉब में आपकी कार्यशैली काफी अच्छे रहने वाली है। बौद्धिक निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज विवाह को लेकर त्वरित निर्णय न लें। नव विवाहितों को पिछली बातों को लेकर बहस करने से बचना चाहिये। सीनियर्स की बातों को हल्के में न लें। कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं।
धनु राशि
आज जॉब में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके मन में सुकून प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपसे बहुत प्रसन्न रहेगा। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे।
मकर राशि
आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बॉस आपकी काफी तारीफ करेंगे। कुछ लोग आपको गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त कर सकते हैं। दूसरों की देखा-देखी न करें। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि
आज किसी बड़े सत्संग का हिस्सा बन सकते हैं। जीवनसाथी से ज्यादा कठोर भाषा में बात न करें। नया जॉब होने के योग बन रहे हैं। पुराने मामलों को दोबारा शुरू करना पड़ सकता है।
मीन राशि
आज दवाइयों को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के साथ मूवी देखने का विचार बनाएंगे। मन में अज्ञात भय रहेगा। सहकर्मियों के साथ समझदारी भरा रवैया रखें। ऑफिस वगैरह में आपको सावधानी रखनी चाहिए।
