सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो जवान शहीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में विश्व के सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो जवान शहीद हो गए। सेना के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकरी दी। उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और सभी रैंकों ने सिपाही अमरदीप सिंह और परबजीत सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम …

श्रीनगर। केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में विश्व के सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो जवान शहीद हो गए। सेना के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकरी दी। उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और सभी रैंकों ने सिपाही अमरदीप सिंह और परबजीत सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 25 अप्रैल को सियाचिन ग्लेशियर के सब सेक्टर हनीफ में एक विशाल हिमस्खलन की चपेट में आने तीन जवान और एक कुली दब गए। जिसके बाद तत्काल बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें एक जवान और कुली को बचा लिया गया। रिपोर्ट में बताया कि सिपाही अमरदीप सिंह और परबजीत सिंह हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए। बर्फ में दबे उनके पार्थिव शव को निकाला गया है।

संबंधित समाचार