दिल्ली सरकार ने बैंकॉक से 18 क्रायोजेनिक टैंकर और फ्रांस से मंगवाए 21 ऑक्सीजन प्लांट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में जीवन रक्षक ऑक्सीजन की किल्लत के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार थाइलैंड से 18 क्रायोजेनिक टैंकर और फ्रांस से तुरंत उपयोग में लाए जाने वाले ऑक्सीजन संयंत्र का आयात करेगी। उन्होंने कहा कि बीते सप्ताह हुई ऑक्सीजन की किल्लत की भरपाई कर ली गई है …

नई दिल्ली। दिल्ली में जीवन रक्षक ऑक्सीजन की किल्लत के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार थाइलैंड से 18 क्रायोजेनिक टैंकर और फ्रांस से तुरंत उपयोग में लाए जाने वाले ऑक्सीजन संयंत्र का आयात करेगी। उन्होंने कहा कि बीते सप्ताह हुई ऑक्सीजन की किल्लत की भरपाई कर ली गई है और बीते दो दिन में हालात में काफी सुधार हुआ है।

केजरीवाल ने ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार अगले महीने विभिन्न अस्पतालों में 44 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगी, जिनमें से 21 संयंत्र फ्रांस के आयात किये जाएंगे। केन्द्र सरकार 30 अप्रैल तक आठ ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली को पांच ऑक्सीजन टैंकर उपलब्ध कराए हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने केन्द्र सरकार से बैंकाक से ऑक्सीजन टैंकर लाने के लिये वायुसेना के विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। बुधवार के टैंकर दिल्ली आने शुरू हो जाएंगे।

संबंधित समाचार