लखनऊ: कोरोना का कहर- 15 मई तक सभी डीएल आवेदकों की तारीख रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग ने पहले 23 अप्रैल से 2 मई तक फिर 3 मई से 15 मई तक डीएल संबंधी सभी प्रकार के आवेदन पर आवेदकों को दी गई तारीख को रद्द कर दिया है। ऐसे में 23 अप्रैल से 02 मई के बीच रद्द तारीख को 15 …

लखनऊ। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग ने पहले 23 अप्रैल से 2 मई तक फिर 3 मई से 15 मई तक डीएल संबंधी सभी प्रकार के आवेदन पर आवेदकों को दी गई तारीख को रद्द कर दिया है। ऐसे में 23 अप्रैल से 02 मई के बीच रद्द तारीख को 15 मई के बाद नई तारीख मिलेगी।

वहीं 3 मई से 15 मई के बीच रद्द तारीखों को एक जून के बाद आवेदकों को डीएल बनवाने की नई तारीख दी जाएगी। ऐसे में शिक्षार्थी लाइसेंस, लर्निंग लाइसेंस, स्थाई लाइसेंस और लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदकों को डीएल बनवाने के लिए नई तारीख का इंतजार करना होगा।

आवेदकों को नई तारीख की जानकारी मोबाइल पर मैसेज भेजकर दिया जाएगा। यह जानकारी परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने दी। उन्होंने बताया कि डीएल की तारीख प्रदेश भर के आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय में 15 मई तक रद्द कर दी गई है।

संबंधित समाचार