बरेली: पुलिस अफसर कोरोना पॉजिटिव कौन करे सुनवाई…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में तैनात पुलिस अफसर लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे है। ऐसे में पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि एसएसपी ऑफिस में पहले के मुताबिक 70 प्रतिशत कम शिकायते पहुंच रही है। इसके साथ ही एसएसपी ऑफिस, एसपी देहात, एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक के कार्यालय में न के …

बरेली, अमृत विचार। जिले में तैनात पुलिस अफसर लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे है। ऐसे में पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि एसएसपी ऑफिस में पहले के मुताबिक 70 प्रतिशत कम शिकायते पहुंच रही है। इसके साथ ही एसएसपी ऑफिस, एसपी देहात, एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक के कार्यालय में न के बराबर ही लोग शिकायत लेकर पहुंच रहे है।

कोरोना वायरस की दूसरी बेव ने पुलिस अफसरों को तोड़ कर रख दिया है। बीते दोनों इसमें एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी ट्रैफिक, एसपी देहात के साथ अब एसपी सिटी रवींद्र कुमार कोरोना पॉजिटिव आए है। एसपी सिटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अवगत कराया है कि यदि कोई बीते दिनों उनके संपर्क में आया है तो वह अपनी कोरोना की जांच करवा ले।

पुलिस के चार बड़े अफसरों के पॉजिटिव आने के बाद उनके ऑफिसों में संन्नाटा पसर गया है। वहां पर न तो पूरा स्टाफ पहुंच रहा है न ही पहले की तरह फरियादी वहां पर पहुंच रहे। जो शिकायते आ रही है उन्हें थानों और संबंधी सीओ को जांच के लिए भेजा गया है। आम दिनों में यहां पर 150 शिकायतों से अधिक लोग यहां पर अपनी शिकायत लेकर पहुंचते थे। लेकिन अब यहां शिकायत लेकर पहुंचने वालों की संख्या 70 प्रतिशत तक कम हो गई है।

संबंधित समाचार