बरेली: पंजीकरण के लिए तैयार युवा, साइट क्रैश होने पर हुए परेशान
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना टीकाकरण का चौथा चरण 1 मई से शुरू हो रहा है। अब तक 45 साल से ऊपर के लोग ही कोरोना का टीका लगवा सकते थे लेकिन 1 मई से शासन के निर्देशानुसार जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र का हर व्यक्ति टीका लगवाने के लिए पात्र होगा। …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना टीकाकरण का चौथा चरण 1 मई से शुरू हो रहा है। अब तक 45 साल से ऊपर के लोग ही कोरोना का टीका लगवा सकते थे लेकिन 1 मई से शासन के निर्देशानुसार जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र का हर व्यक्ति टीका लगवाने के लिए पात्र होगा। हालांकि, इस चरण में एक बड़ा बदलाव किया गया है। 18 से 44 वाले आयु वर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के लिए युवाओं ने बुधवार शाम 4 बजे से ही पंजीकरण शुरू कर दिया। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए केंद्र पर ही पंजीकरण का विकल्प मौजूद रहेगा।
वैक्सीनेशन के लिए तैयार युवा चार बजे से ही पंजीकरण के लिए तैयार बैठे थे, लेकिन लोड अधिक होने से वेबसाइट क्रैश हो गई।
कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए 18 साल या उससे ऊपर और 45 साल से कम उम्र वाले लोगों के लिए कोविन वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराना और टीकाकरण के लिए समय लेना अनिवार्य कर दिया है।
हालांकि, 45 से अधिक आयु के लोग टीकाकरण केन्द्र पर पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान के लिए 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों के लिए खोलने के बाद अगर वैक्सीनेशन केंद्रों पर ही पंजीकरण का विकल्प दे दिया जाता तो काफी भीड़ उमड़ती जिसे नियंत्रित करना ही एक चुनौती होती। यही वजह है कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
आरोग्य सेतु ऐप पर कैसे रजिस्ट्रेशन करें?
आरोग्य सेतु ऐप पर आपको कोविन का डैशबोर्ड दिखेगा। वहां क्लिक करने के बाद आपको लॉगइन/रजिस्टर पर टैप करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर डालना होगा। नंबर पर आए ओटीपी को फीड करने से आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई हो जाएगा। इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू होगा जिसमें आपको आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे फोटो आईडी कार्ड में से किसी एक को चुनना होगा। आपको अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग जैसे कुछ आवश्यक जानकारी भरनी होंगी।
इसके बाद आपको एक पेज दिखेगा जिस पर आप अधिकतम 4 और लाभार्थियों को उसी मोबाइल नंबर से जोड़ सकते हैं। फिर आप जैसे ही अपना पिन कोड डालेंगे, आपके सामने वैक्सीनेशन केंद्रों की सूची खुल जाएगी। उसमें से आप अपने पसंदीदा केंद्रों को चुन लें। आपको वैक्सीनेशन दिनांक और समय की जानकारी मिल जाएगी।
कोविन पोर्टल पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
कोविन पोर्टल (www.cowin.gov.in) पर जाएं। वहां अपने 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर को ओटीपी के जरिए वेरिफाई करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर वैक्सीनेशन का पेज खुल जाएगा जहां आपको अपने बारे में जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि आदि भरनी होगी। पंजीकरण प्रक्रिया होने के बाद आप अकाउंट डीटेल में 3 और लोगों को अपने ही मोबाइल नंबर से जोड़ सकते हैं। बाकी प्रक्रिया भी आरोग्य सेतु ऐप की तरह ही है।
जिले में 18 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गए है। वहीं, लोड अधिक होने से साइट क्रैश होने की जानकारी मिल रही है। -डा. आर एन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
