बरेली: कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिविल लाइंस स्थित कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। निजी अस्पताल प्रशासन ने करीब दो लाख से अधिक का बिल परिजनों को थमा दिया। जिसको लेकर परिवार के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि पैसे ने देने पर कई घंटे तक अस्पताल प्रशासन ने …

बरेली, अमृत विचार। सिविल लाइंस स्थित कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। निजी अस्पताल प्रशासन ने करीब दो लाख से अधिक का बिल परिजनों को थमा दिया। जिसको लेकर परिवार के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि पैसे ने देने पर कई घंटे तक अस्पताल प्रशासन ने शव को रोका रखा। उसके बाद पूरे पैसे देने के बाद परिवार के लोग शव को अपने साथ लेकर चले गए।

बारादरी थाना क्षेत्र की पुराना शहर निवासी 68 साल की सुमन सक्सेना की शुक्रवार को कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिवार के लोगों ने उन्हें प उपचार के लिए सिविल लाइंस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के लोगों ने बताया कि लगातार आक्सीजन पर रहने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिससे उनकी हालत बिगड़ती चली गई। गुरुवार को बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें दो लाख रुपये का बिल अदा करने के बाद शव को ले जाने को कहा।

परिजनों ने बताया कि सरकारी इलाज के हिसाब से उनके मरीज का कुल बिल 1 लाख रूपये बैठ रहा था। मगर अस्पताल प्रशासन अपनी मर्जी के मुताबिक दो लाख रूपये लेने की जिद कर रहा था। जिस पर काफी हंगामा भी हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने जब दो लाख रूपये का बिल अदा कर दिया।

उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल के बिल के अलग से 16 हजार रूपये जमा करने के बाद गेट पास लेने की बात कही। जिस पर परिवार के लोगों ने फिर से हंगामा कर दिया। उसके बाद परिवार के लोग सभी पैसे जमा करने के बाद शव को लेकर चले गए।

संबंधित समाचार