बरेली: झांसा देकर बनाए संबंध, प्रेमी के भाई ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पहले तो युवक ने शादीशुदा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे किराये के मकान में रखने लगा। इस बीच प्रेमी के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपी महिला को छोड़कर वहां से चला गया। अब गर्भवती महिला इंसाफ के लिए भटक रही है। फरीदपुर निवासी …

बरेली, अमृत विचार। पहले तो युवक ने शादीशुदा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे किराये के मकान में रखने लगा। इस बीच प्रेमी के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपी महिला को छोड़कर वहां से चला गया। अब गर्भवती महिला इंसाफ के लिए भटक रही है।

फरीदपुर निवासी पीड़िता ने बताया कि उनका निकाह 2017 को बिजनौर के नजीबाबाद निवासी युवक से हुआ था। ससुराली दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे। इस मामले का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। इसके बाद से वह दिल्ली में अपने भाई के साथ रहने लगी और कुछ समय बाद नकटिया पर बहनोई के मकान में आ गई।

पीड़िता के मुताबिक नजीबाबाद निवासी एक युवक फोन पर बातचीत करने लगा और निकाह का झांसा दिया। 14 अगस्त 2018 को उसके बहनोई घर पर नहीं थे। इस दौरान युवक घर आया और जबरन संबंध बनाये। वह शादी को कहने लगी तो पति से तलाक लेने की बात कही और पता चला कि पति ने भी दूसरा निकाह कर लिया है।

पीड़िता के मुताबिक एक दिन आरोपी बरेली आया और नकटिया के ही एक गांव में किराये के मकान में ले गया जहां पर शादी कर रहने की बात कही। इसके बाद वह वहीं रहने लगी। आरोप है कि इसी दौरान एक दिन उसका सगा भाई कमरे पर आया। उसने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। जिसकी जानकारी फोन कर उसने युवक को दी। दोनों ने एक राय होकर मारपीट कर किसी से भी बताने पर शादी न करने की धमकी दी।

इस दौरान महिला गर्भवती हो गई और आरोपी युवक ने गृहस्थी के पैसे न होने की बात कहकर हजारों की नकदी व जेवर ले लिये। इसके बाद अचानक गायब हो गया और फोन पर गालियां देते हुये अपने भाई की झूठन बताकर उससे निकाह करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

संबंधित समाचार