बरेली: ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही मेधावी छात्रा साफिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल में टॉप करने वाली मेधावी छात्रा साफिया कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही है। साफिया के फेफड़े कमजोर हैं। इस कारण वह हर वक्त ऑक्सीजन पर ही रहना पड़ता है। उसके पिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपना दर्द …

बरेली, अमृत विचार। ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल में टॉप करने वाली मेधावी छात्रा साफिया कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही है। साफिया के फेफड़े कमजोर हैं। इस कारण वह हर वक्त ऑक्सीजन पर ही रहना पड़ता है। उसके पिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपना दर्द साझा करते हुए बेटी के लिए ऑक्सीजन की मांग की है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शाहबाद मोहल्ले में रहने वाली सफिया के पिता ने बताया कि बेटी को सुबह शौचालय जाने के लिए भी ऑक्सीजन साथ में लेकर जानी पड़ती है। कोरोना काल में बाजार में आसानी से ऑक्सीजन मिल नहीं पा रही है। चौगुनी कीमत पर ऑक्सीजन खरीदनी पड़ रही है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है।

इस कारण छात्रा व उसके परिवार के सभी लोग उसके स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं। अब तक सफिया का परिवार रिश्तेदारों से कहकर सिलेंडर की व्यवस्था कर लेता था, लेकिन अब बाजार में भी सिलेंडर नहीं हैं। सिलेंडर कहीं मिलता भी है तो उसके दाम इतने अधिक हैं कि उसको खरीदना परिवार के बस से बाहर है।

इंजीनियर बनना चाहती है साफिया
सफिया जावेद ने 2020 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। उस वक्त वह कॉलेज में ऑक्सीजन सिलेंडर साथ में लेकर गई थी। सफिया ने स्कूल में टॉप किया था। वह इंजीनियर बनना चाहती है।

संबंधित समाचार