बरेली: जिले में 81 प्रतिशत लोगों ने कराया वैक्सीनेशन
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। पहले लोग इसको लेकर जागरुक नहीं थे लेकिन जब मरीजों की संख्या और मौतों का आंकड़ा बढ़ा तो लोग वैक्सीनेशन कराने आगे आ रहे हैं। गुरुवार को लक्ष्य के सापेक्ष 81 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। पहले लोग इसको लेकर जागरुक नहीं थे लेकिन जब मरीजों की संख्या और मौतों का आंकड़ा बढ़ा तो लोग वैक्सीनेशन कराने आगे आ रहे हैं। गुरुवार को लक्ष्य के सापेक्ष 81 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जिले को पांच हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया था। इसके सापेक्ष 4078 लोगों का टीकाकरण किया गया।
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल लक्ष्य 29860 रखा गया था। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 22 हजार और शहरी क्षेत्र में 7560 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी। ग्रामीण इलाकों में 22 हजार लोगों में 45-59 वर्ष के 566 लोगों को पहली डोज व 430 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 251 लोगों को पहली डोज व 386 को दूसरी डोज लगाई गई।
शहरी इलाकों में 7560 लोगों में 45-59 वर्ष में से 852 लोगों को पहली डोज व 402 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 414 लोगों को पहली डोज व 651 को दूसरी डोज लगाई गई। निजी अस्पताल में 600 के लक्ष्य में 45-59 वर्ष तक के 2 लोगों ने पहली डोज व 15 लोगों को दूसरी डोज तथा 60 वर्ष से अधिक के एक को पहली डोज व 10 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 3919 डोज व कोवैक्सीन की 159 डोज लगाई गई।
जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को लगातार जागरुक कराया जा रहा है। संक्रमण दर बढ़ने से लोग जागरुक होकर अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने आ रहे हैं। -डा. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
