बरेली: 300 बेड अस्पताल में बनाया गया इमरजेंसी वेंटिंग रूम
बरेली, अमृत विचार। 300 बेड कोविड अस्पताल में संदिग्ध मरीजों के लिए गुरुवार को इमरजेंसी वेटिंग एरिया बना दिया गया। यहां कोरोना संदिग्ध गंभीर मरीजों को भर्ती कर ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर से उन्हें ऑक्सीजन दी जाएगी। मंडलीय कोविड अस्पताल में अब तक अव्यवस्थाओं के बीच संक्रमितों को इलाज किया जा रहा था जिसमें बेड अधिक नहीं …
बरेली, अमृत विचार। 300 बेड कोविड अस्पताल में संदिग्ध मरीजों के लिए गुरुवार को इमरजेंसी वेटिंग एरिया बना दिया गया। यहां कोरोना संदिग्ध गंभीर मरीजों को भर्ती कर ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर से उन्हें ऑक्सीजन दी जाएगी। मंडलीय कोविड अस्पताल में अब तक अव्यवस्थाओं के बीच संक्रमितों को इलाज किया जा रहा था जिसमें बेड अधिक नहीं होने पर संक्रमितों का जमीन पर ही इलाज किया जा रहा था। अस्पताल में संक्रमितों की इस स्थिति को अमृत विचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी वेटिंग एरिया बनाया।
कोविड अस्पताल में वर्तमान में 100 से अधिक कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले के अन्य मेडिकल कॉलेज व पेड कोविड अस्पताल में बेड नहीं हैं। इस कारण संक्रमितों के परिजन 300 बेड अस्पताल को प्राथमिकता दे रहे हैं। जिले में रोजाना 800 के करीब संक्रमित निकल रहे हैं। गंभीर मरीज भर्ती होने के लिए यहां आ रहे हैं।
अस्पताल में मानव संसाधनों की कमी की वजह से संक्रमितों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा था। इसको ध्यान में रखते हुए गुरुवार को अस्पताल प्रशासन की ओर से इमरजेंसी के अंदर ही 20 बेड का इमरजेंसी वेंटिग रूम बनाया गया जिसमें संदिग्ध मरीजों को ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की सहायता से बेहतर स्थिति के बाद ही रेफर किया जा रहा है।
वरिष्ठ फिजीशियन डा. बागीश वैश्य ने बताया कि इमरजेंसी वेटिंग रूम में 20 बेड ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर पर संदिग्ध मरीजों के लिए बनाया गया है। बता दें कि वर्तमान में कोविड अस्पताल में 103 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जिसमें से 84 मरीज ऑक्सीजन पर है।
