बरेली: प्रेम विवाह के पांच साल बाद महिला ने लगाई फांसी, मौत
बरेली, अमृत विचार। महिला ने कलह के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि बेटी की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पति को हिरासत में लिया गया है। संजय नगर निवासी गुड्डू ने बताया कि उनकी …
बरेली, अमृत विचार। महिला ने कलह के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि बेटी की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पति को हिरासत में लिया गया है।
संजय नगर निवासी गुड्डू ने बताया कि उनकी बेटी शिवानी (27 वर्ष) ने घर के ही पास रहने वाले शिवम से पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस प्रेम विवाह से परिवार खुश नहीं था। फलस्वरूप कोई भी विवाह में शामिल नहीं हुआ था।
शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। कई बार बेटी ने ससुराल वालों की प्रताड़ना के बारे में भी उन्हें बताया था। यह भी आरोप है कि ससुराल वाले उन पर मकान में हिस्सा देने का भी दबाव बना रहे थे। गुरुवार रात को बेटी के ससुराल से बहुत तेज डीजे की आवाज सुनाई दे रही थी।
शुक्रवार सुबह पता चला कि बेटी ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
