बरेली: ऑक्सीजन आपूर्ति को 300 बेड अस्पताल में प्लांट लगाने पर काम शुरू
बरेली, अमृत विचार। ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे जिले को राहत मिलने वाली है। दो अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जगह चिन्हित की गई है। टीबी व जिला अस्पताल परिसर में प्लांट लगाया जाएगा। कितनी क्षमता का प्लांट होगा और उसकी क्या एरिया होगा, यह सरकार से गाइडलाइन आने के बाद तय …
बरेली, अमृत विचार। ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे जिले को राहत मिलने वाली है। दो अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जगह चिन्हित की गई है। टीबी व जिला अस्पताल परिसर में प्लांट लगाया जाएगा। कितनी क्षमता का प्लांट होगा और उसकी क्या एरिया होगा, यह सरकार से गाइडलाइन आने के बाद तय किया जाएगा।
ऑक्सीजन प्लांट इस ढंग से निर्मित किया जाएगा जो हवा खींचकर ऑक्सीजन मे तब्दील करेगा और उसे स्टोर कर लेगा। वहां से सिलेंडर में भरकर उसका उपयोग किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य अस्पतालों को भी आपूर्ति की जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद जिले में ऑक्सीजन की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। एडीएसआईसी डा. सुबोध शर्मा ने बताया कि राजकीय निर्माण विभाग की ओर से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्लांट का निर्माण पूरा होने के बाद कोविड अस्पताल के प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी।
हमारी तैयारी शुरू हो चुकी है। राजकीय निर्माण विभाग की ओर से 300बेड अस्पताल में जगह चिह्नित कर ली गई है। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। -डा. एसके गर्ग, सीएमओ
