बरेली: कोविड शिविर में जांच के साथ बांटा रहे संक्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही कोविड टेस्टिंग कैम्प में जांच करने वालों की काफी भीड़ बढ़ रही है। इस वजह से यहां कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन भी नहीं किया जा पा रहा है। ऐसे में इन कोविड कैंप में भीड़ बढ़ने से कोरोना संक्रमण के और भी ज्यादा फैलने का ख़तरा …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही कोविड टेस्टिंग कैम्प में जांच करने वालों की काफी भीड़ बढ़ रही है। इस वजह से यहां कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन भी नहीं किया जा पा रहा है। ऐसे में इन कोविड कैंप में भीड़ बढ़ने से कोरोना संक्रमण के और भी ज्यादा फैलने का ख़तरा है।

राजेंद्र नगर में हर रोज लगने वाले कैम्प का भी यही हाल है। जबकि स्वास्थ्य विभाग इन कैंपों की संख्या बढ़ने को लेकर गंभीर नहीं है। जबकि वार्ड स्तर पर बनी निगरानी समितियों की ओर से टेस्टिंग कैम्प हर वार्ड में लगाए जाने का मामला सीएमओ तक पहुंचा दिया है, ताकि कैंपों में भीड़ कम होने के साथ वहां कोविड से बचाव के नियमों का अनुपालन कराया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए टेस्टिंग कैंप कुछ ही वार्डों में लगाए जा रहे हैं। जबकि कोरोना के केस में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही इन कैंपों में जांच कराने वालों की भीड़ भी लगातार बढ़ रही है। राजेंद्रनगर में हर दिन लगने वाले कोरोना टेस्टिंग कैंप में प्रतिदिन काफी भीड़ जुट रही है।

ऐसे में यहां भी कोरोना के बचाव के नियमों का अनुपालन नहीं कराया जा पा रहा है। पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना सहित कई पार्षदों ने इस दिक्कत को देखते हुए सीएमओ तक यह मामला पहुंचाया है कि टेस्टिंग कैंप में भीड़ को रोकने के लिए प्रत्येक वार्ड में इस तरह के कैंप लगाए जाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही कोरोना टेस्ट और वैक्सीनेशन के लिए निजी मेडिकल स्टोर पर भी सरकारी मूल्य पर मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि आर्थिक तौर से कमजोर लोग भी इनकी खरीद आसानी से कर सकें।

कोरोना टेस्टिंग कैंप में जांच के दौरान निकले 61 पॉजिटिव
प्रतिदिन की भांति शनिवार को शील अस्पताल चौराहा राजेंद्र नगर में 19 टेस्टिंग कैंप लगाया गया, जिसमें कुल 196 एंटीजन तथा दो आरटीपीसीआर जांच हुई, जिसमें 135 निगेटिव और 61 लोग पॉजिटिव निकले। कैंप में पार्षद सतीश चंद्र मम्मा, कुक्की अरोरा पार्षदगण, स्टाफ नर्स नैना चंद्रा का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

पार्षद सतीश चंद्र मम्मा ने बताया कि प्रातः काल रोजाना की भांति कैंप लगेगा, कैंप में किसी भी असुविधा से बचने के लिए उनके निवास स्थान कार्यालय 369 इंदिरा नगर बरेली से कोविड-19 टेस्टिंग फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं तथा कुक्की अरोरा तथा संजय ढंग से फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। फार्म प्रातः 8:00 बजे से भरकर उपरोक्त स्थल पर 9:00 बजे तक जमा कर सकते हैं तथा 10:00 बजे से कोविड-19 टेस्टिंग प्रक्रिया हमेशा की तरह प्रारंभ हो जाएगी।

संबंधित समाचार