बरेली: बाइक सवार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक सवार दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर मिलने …

बरेली, अमृत विचार। बाइक सवार दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

भमोरा थाना क्षेत्र के भीमकपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सुनील पुत्र सुखलाल पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त सोमवीर पुत्र प्यारेलाल के साथ शहर में किसी काम से आया था। शुक्रवार की रात वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच वह जैसे ही भमोरा ब्लाक के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चला रहे सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त सोमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पत्नी बीना का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील दो बच्चों का पिता था।

संबंधित समाचार