आज का राशिफल | 02 मई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज परेशानियों से निपटने के लिये नये सिरे से काम शुरू करेंगे। सोशल मीडिया में नये लोग आपसे जुड़ेंगे। आप समाधान खोजने का प्रयास करेंगे। किसी भी बात में जरूरत से ज्यादा न उलझें। पिता से आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त होगा। वृष राशि आज आप रिलेशनशिप को लेकर आपको कड़े निर्णय लेने पड़ …

मेष राशि

आज परेशानियों से निपटने के लिये नये सिरे से काम शुरू करेंगे। सोशल मीडिया में नये लोग आपसे जुड़ेंगे। आप समाधान खोजने का प्रयास करेंगे। किसी भी बात में जरूरत से ज्यादा न उलझें। पिता से आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त होगा।

वृष राशि

आज आप रिलेशनशिप को लेकर आपको कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

मिथुन राशि

आज आपको पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आपको अपने स्वभाव में बदलाव भी करना होगा। किसी के दबाव में आकर कोई काम न करें। परिवार और व्यवसाय में सन्तुलन बनाकर रखें।

कर्क राशि

आज आपकी निर्णय क्षमता की आज परीक्षा हो सकती है। दिन आपके लिये बेहतरीन रहने वाला है। घर और कार्यालय दोनों ही जगह आपका वर्चस्व देखने को मिलेगा। व्यापारियों को साथी व्यापारियों का समर्थन व सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

आज कई दिनों से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का वक्त अवश्य निकालें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिये ध्यान व योग अवश्य करें। नव विवाहित जोड़े आज गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

कन्या राशि

आज किसी का भी अपमान न करें। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। सेहत में हो रहे बदलावों पर पूरी तरह नजर बनाये रखें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बच्चों को घर से बाहर न जाने दें।

तुला राशि

आज आपको लोग काफी सम्मान देंगे। लोगों को आप काफी सकारात्मक मोटीवेशन देंगे। कारोबार के नये प्रपोज़ल आपको मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आपके गुणवत्ता भरे कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक राशि

आज अपनी गलतियों का ठीकरा किसी दूसरे के सिर पर न फोड़ें। दोपहर के बाद आपका मन काफी अच्छा रहेगा। किसी के द्वारा बोली गयी बात पर तुरन्त विश्वास न करें। शुगर के रोगी खानपान पर ध्यान दें।

धनु राशि

आज पूरा दिन लगभग आपका अच्छा ही रहने वाला है। कला जगत से जुड़े लोगों सम्मान मिलेगा। आप अपने कौशल और योग्यता को निखारने का प्रयास करेंगे। आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम आपको मिलेगा।

मकर राशि

आज आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको परिणाम मिलेगा। प्रणय सम्बन्धों को आप काफी महत्व देंगे। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आयेगी। घर का तनाव काफी हद तक दूर हो जायेगा।

कुंभ राशि

आज किसी भी स्वास्थ्य समस्या को हल्के में न लें। छात्रों के मन में कई सारे संशय वाले प्रश्न आयेंगे। मन थोड़ा अशान्त रहेगा। आवश्यक कार्य दोपहर से पहले कर लें। ज्यादा सोच-विचार न करें बल्कि परिवार के लोगों के साथ चर्चा करें।

मीन राशि

आज वित्तीय मामलों के लिये दिन काफी शुभ है। मन पूजा पाठ और धर्म-कर्म में लगेगा। परिवार में आपसी तालमेल बढ़ेगा। आपको लोगों को भावनात्मक सहयोग देंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे।