बरेली: 300 बेड अस्पताल में आक्सीजन न मिलने से संक्रमित की मौत, हंगामा
बरेली,अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल में सुबह आक्सीजन की सप्लाई करीब एक घंटे बंद कर दी। आरोप है कि इसी दौरान आक्सीजन न मिलने से मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। किसी तरह मामला शांत हुआ। इधर,दोपहर में करीब 12 ;45 बजे मरीजों के तीमारदारों से यह कह दिया गया …
बरेली,अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल में सुबह आक्सीजन की सप्लाई करीब एक घंटे बंद कर दी। आरोप है कि इसी दौरान आक्सीजन न मिलने से मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। किसी तरह मामला शांत हुआ। इधर,दोपहर में करीब 12 ;45 बजे मरीजों के तीमारदारों से यह कह दिया गया कि सिर्फ 15 मिनट की आक्सीजन बची है, इसके बाद मरीजों के तीमारदारों में खलबली मच गई। हंगामा शुरू हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके साथ गेट पर सख्त पहरा बैठा दिया। आक्सीजन न होने को लेकर संक्रमित लोगों के परिजन घबराए हुए हैं। अस्पताल के हालात खराब हैं, तीमारदारों से बाहर से आक्सीजन सिलेंडर मंगाए जा रहे हैं।
