बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी की जीत से अखिलेश यादव हुए गदगद, बीजेपी पर कसा तंज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से ममता बनर्जी की सरकार बनने जा रही है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में ये तीसरा ऐसा मौका है। जब यहां पर तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) की सरकार बनेगी। रूझानों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी 202 सीटों पर आगे है। ममता बनर्जी की जीत से विपक्षी दलों के कई …

लखनऊ: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से ममता बनर्जी की सरकार बनने जा रही है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में ये तीसरा ऐसा मौका है। जब यहां पर तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) की सरकार बनेगी। रूझानों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी 202 सीटों पर आगे है। ममता बनर्जी की जीत से विपक्षी दलों के कई नेता गदगद है। इसी कड़ी में खुशी व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कही ये बात

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- पश्चिम बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू नेता ममता बनर्जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब है।

अमित शाह ने बंगाल में 200 सीटें जीतने का किया था दावा

दरअसल, आज रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी व असम के विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है लेकिन सभी की नजरें पश्चिम बंगाल पर ही लगी हुई थीं। भाजपा ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सघन चुनाव प्रचार किया था। भाजपा के प्रमुख नेता व देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में 200 सीटें जीतने की घोषणा की थी पर भाजपा 100 सीटें भी नहीं हासिल कर सकी।

गौरतलब है कि 294 सीटों वाली बंगाल विधान सभा में बहुमत के लिए 147 सीटें चाहिए जबकि टीएमसी इससे कहीं आगे 200 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

संबंधित समाचार