बरेली: मशहूर तंबाकू व्यापारी नवाब दूल्हा खां का निधन
बरेली, अमृत विचार। मशहूर तंबाकू नवाब दूल्हा तंबाकू खां के संस्थापक नवाब दूल्हां खां का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर शहर के प्रमुख लोगों ने शोक जताया है। वह लंबे समय से बीमार थे। अपने आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। इशा की नमाज के बाद सिटी स्थित एक मीनार कब्रिस्तान …
बरेली, अमृत विचार। मशहूर तंबाकू नवाब दूल्हा तंबाकू खां के संस्थापक नवाब दूल्हां खां का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर शहर के प्रमुख लोगों ने शोक जताया है। वह लंबे समय से बीमार थे। अपने आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। इशा की नमाज के बाद सिटी स्थित एक मीनार कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर मस्जिद मुफ्ती ए आजम हिन्द के पास रहने वाले राज्य के मशहूर तम्बाकू व्यापारी नवाब दूल्हा खान का 90 वर्ष की उम्र में शनिवार शाम निधन हो गया था। उनके तंबाकू ब्रांड नवाब दूल्हा खां की पूरे प्रदेश में अलग पहचान है। बताया जाता है कि बड़े संघर्ष और जद्दोजहद के बाद उनकी खैनी कई राज्य में फेमस हुई।
परिवार के हाजी इमरान खान व आसिम हुसैन कादरी ने बताया कि रविवार को इशा की नमाज के बाद मलूकपुर स्थित मस्जिद मुफ्ती ए आजम हिन्द पर अदा की करने के बाद सिटी स्थित एक मीनार कब्रिस्तान में उनके जनाजे को सुपुर्द ए ख़ाक किया गया। नवाब दूल्हा खां खैनी जारा हज उमराह टूर एन्ड ट्रेवल्स के एमडी आसिम हुसैन कादरी के ससुर थे।
उनके निधन की सूचना पर मगफिरत की दुआ में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां, दरगाह आला हजरत के प्रमुख सुब्हान रजा खां सुब्हानी मियां के साले राशिद रजा खां, मौलाना तस्लीम रजा खां कादरी के बेटे मो. तनईम रजा खान, खानकाहे निजामिया के सज्जादानशीन पाशा मियां निजामी नियाजी,जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने दुख जताया। नवाब दूल्हा खां खैनी के एमडी हाजी इमरान रजा खान ने बताया कि सोमवार को बाद नमाजे असर मलुकपुर स्थित आवास पर सोयम की फातिहख्वानी की रस्म अदा की जाएगी।
