आज का राशिफल | 03 मई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि अपने उद्देश्यों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। कारोबार में कुछ व्यापक बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक व्यापार को आप काफी अच्छे स्तर पर लेकर जएंगे। बेवजह की टीका-टिप्पणी करने से आपको नुकसान होगा। आपका भाग्य साथ देगा। वृष राशि जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारना पड़ेगा। सन्तान की गतिविधियों को …

मेष राशि

अपने उद्देश्यों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। कारोबार में कुछ व्यापक बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक व्यापार को आप काफी अच्छे स्तर पर लेकर जएंगे। बेवजह की टीका-टिप्पणी करने से आपको नुकसान होगा। आपका भाग्य साथ देगा।

वृष राशि

जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारना पड़ेगा। सन्तान की गतिविधियों को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। पुराने निवेश से आपको लाभ होगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार बनाएंगे।

मिथुन राशि

अपनी सोच को सदैव सकारात्मक रखें। आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। जमे-जमाये व्यापार को लेकर आप परेशान रहेंगे। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। किसी परिजन को लेकर परेशान हो सकते हैं। ज्यादा तला-भुना भोजन न करें।

कर्क राशि

आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप जिससे भी मिलेंगे उसको प्रभावित करेंगे। बच्चों की गतिविधियों से मन आनन्दित होगा। अपने काम के बोझ को दूसरों के साथ शेयर करें। विद्यार्थी कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

सिंह राशि

किसी भी काम को कल पर न टालें। व्यापार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आप काफी संभलकर बोलने का प्रयास करें। विवादों से आपको छुटकारा होगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान होंगे।

कन्या राशि

मीडिया के माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। ऑफिस में पुराने कार्यों को आप आसानी से पूरा कर लेंगे। लवमेट्स आज भविष्य को लेकर सपने बुनेंगे।

तुला राशि

व्यावसायिक गतिविधियों पर अपना पूर्ण नियन्त्रण रखें। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर देना आपके लिए हितकर होगा। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और आयुर्वेद का पर्याप्त सेवन करें। अपने मन की इच्छाओं पर नियन्त्रण रखें।

वृश्चिक राशि

सरकारी कार्य आसानी से हो जाएंगे। धन निवेश के लिये समय बहुत ही अच्छा है। छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। आप ऑफिस में काफी अनुशासित रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े रीसर्च कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

धनु राशि

मनपसन्द व्यंजनों का स्वाद आज लेंगे। आपकी सूझबूझ और विवेक के कुशल प्रयोग के कारण समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। महत्वपूर्ण कार्य अधूरे छोडने पड़ सकते हैं। भीड़भाड़ में आपको कदापि लापरवाही नहीं करनी चाहिये।

मकर राशि

अपने व्यवहार में संयम रखेंगे। आज चिकित्सकों को काफी कठिनाई में काम करना पड़ सकता है। पिछले कुछ समय की मेहनत आज रंग ला सकती है। आप काफी व्यावहारिक और धरातली व्यक्ति नजर आएंगे।

कुंभ राशि

मन में वर्तमान परिस्थितियों को लेकर भय हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है। सेहत को लेकर काफी सावधान रहें। जॉब में बदलाव करने के अवसर मिलेंगे। घर के बुजुर्गों से जानकारी और सुझाव अवश्य लें।

मीन राशि

किसी भी काम को कल पर न टालें। ये समय आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। बच्चों के साथ खेल और मनोरञ्जन को भी काफी समय देंगे। बॉस आपकी काफी प्रशंसा कर सकते हैं।