योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में दो दिन के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सप्ताहांत पर लगाए गए कोरोना कर्फ्यू की अवधि सोमवार को दो और दिनों के लिए बढ़ा दी। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि सरकार ने पिछले शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू को सोमवार को दो …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सप्ताहांत पर लगाए गए कोरोना कर्फ्यू की अवधि सोमवार को दो और दिनों के लिए बढ़ा दी। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि सरकार ने पिछले शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू को सोमवार को दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह कर्फ्यू छह मई सुबह सात बजे तक लागू रहेगा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था इसी हफ्ते के लिए की गई है। सहगल ने बताया कि राज्य सरकार ने फैसला प्रदेश में कोरोना संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने के अपने प्रयासों के तहत लिया है।

संबंधित समाचार