रामपुर पंचायत चुनाव: वरमाला छोड़ जीत का सर्टिफिकेट लेने मतगणना स्थल पहुंची दुल्हन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जारी मतगणना के दौरान रामपुर मे मिलक ब्लॉक के गांव एक महिला प्रत्याशी जीत की सूचना से इतनी उत्साहित हो गयी कि दरवाजे पर खड़ी बारात की फिक्र किये बगैर वरमाला छोड़ कर जीत का प्रमाणपत्र लेने के लिये मंडी समिति पहुंच गयी। मोहम्मदपुर जदीद के वार्ड नंबर …

रामपुर। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जारी मतगणना के दौरान रामपुर मे मिलक ब्लॉक के गांव एक महिला प्रत्याशी जीत की सूचना से इतनी उत्साहित हो गयी कि दरवाजे पर खड़ी बारात की फिक्र किये बगैर वरमाला छोड़ कर जीत का प्रमाणपत्र लेने के लिये मंडी समिति पहुंच गयी।

मोहम्मदपुर जदीद के वार्ड नंबर 135 से बीडीसी प्रत्याशी पूनम शर्मा की शादी रविवार की रात को थी। इसी दौरान उसे पता चला कि वह बीटीसी जीत चुकी है, तभी वह दुल्हन के जोड़े में मंडप छोड़कर मंडी समिति पहुंची और अपना प्रमाण पत्र हासिल किया। प्रमाण पत्र पाकर उसने खुशी का इजहार करते हुये कहा कि बीडीसी में पर्चा भरा था और रविवार को रात को उसकी जयमाला पड़नी थी। उसे पता चला कि वह बीडीसी जीत चुकी है तो मंडप छोड़ मंडी समिति में अपना प्रमाण पत्र लेने पहुंची और प्रमाण पत्र लेने के बाद शादी की रस्में रिवाज पूरे किये गये।

मतगणना स्थल पर दुल्हन को देख हैरान अधिकारी
मतगणना स्थल पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी एवं अधिकारी मतगणना स्थल पर दुल्हन को देखकर अचंभे में पड़ गए। पूछने पर पूनम ने बताया कि आज उसकी शादी है। वह क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीत गयी है। विवाह की रस्मों के साथ वह भोरकाल में ससुराल चली जायेगी। इसलिए वह वरमाला से पहले अपनी जीत का प्रमाण पत्र लेने आयी है। अधिकारियों ने शादी की बधाई देते हुए पूनम को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

जीवन की यादगार तारीख बन गई दो मई
मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर पूनम ने कहा कि दो मई ऐसी तारीख है। जोकि, उसके जीवन की यादगार बन गई है। ईश्वर ने दो मई को चुनाव में जीत दर्ज कराई तथा विवाह के उपरांत वह हमेशा के लिए वह अपने जीवन साथी के साथ विवाह के बंधन में बंध जाएगी। कुदरत द्वारा एक साथ दी गईं दोनों खुशियों से बहुत खुश है।

संबंधित समाचार