यूपी के इस जिले में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से पांच मरीजों की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। मेरठ के न्यूटीमा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रविवार को कोरोना के पांच मरीजों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी जैसे ही उनके परिजनों को हुई। उनका गुस्सा अस्पताल के स्टाफ पर टूट पड़ा। इलाज में लापरवाही और ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा …

मेरठ। मेरठ के न्यूटीमा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रविवार को कोरोना के पांच मरीजों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी जैसे ही उनके परिजनों को हुई। उनका गुस्सा अस्पताल के स्टाफ पर टूट पड़ा। इलाज में लापरवाही और ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिसर में तोड़फोड़ की। अफरा-तफरी के बीच कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने का प्रयास किया। चार घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस के सामने ही परिजन हंगामा करते रहे। आलम यह रहा कि सीएमओ को भी मौके पर पहुंचना पड़ा।

Newtrima Hospital
न्यूटीमा हॉस्पिटल में हंगामा करते तीमारदार(फोटो:सोशल मीडिया)

मौके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिस

तीमारदारों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से उनके मरीजों की मौत हुई। परिजन अस्पताल के गेट पर एकत्र हुए और हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देखकर मौके पर पुलिस बुलाई गई। अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। लोग शांत नहीं हुए तो सीएमओ को बुलाया गया।

Newtrima Hospital
मेरठ के न्यूटीमा हॉस्पिटल में तीमारदारों से बात करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी(फोटो:सोशल मीडिया)

सीएमओ ने जांच के लिए बनाई कमिटी

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि पांचों मरीज आईसीयू में भर्ती थे। मरीजों की मौत को लेकर घरवालों ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच कराई जाएगी। सीएमओ ने कहा कि उन्होंने जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। लोगों का ऑक्सिजन सप्लाई बंद होने से मरीजों की मौत का जो आरोप है उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार