गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी राजधानी, यहां दिन दहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित सिसेंडी के पास सोमवार को पेट्रोल पंप पर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद से बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक मैनेजर निगोहां का निवासी है। इस घटना के बाद से इलाके के लोग डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस …

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित सिसेंडी के पास सोमवार को पेट्रोल पंप पर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद से बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक मैनेजर निगोहां का निवासी है। इस घटना के बाद से इलाके के लोग डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की। फिलहाल पुलिस अब इस केस की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस पुरानी रंजिश और लूट दोनों ही एंगल्स से इस केस की छानबीन कर रही है। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार